{"_id":"5ce058a1bdec2207066ca090","slug":"121558206625-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियो के विवाद में टैम्पू चालक की आंख घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सवारियो के विवाद में टैम्पू चालक की आंख घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारियों के विवाद में मारपीट, हंगामा
कैराना। कांधला बस स्टैंड के निकट सवारियां भरने के विवाद में आटो चालक के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि मारपीट में उसकी आंख जख्मी हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ब्लॉक कॉलोनी निवासी रविंद्र ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह कैराना-पानीपत रूट पर टेंपू चलाता है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे वह कांधला बस स्टैंड के निकट टेंपू में सवारियां भर रहा था। आरोप है कि तभी दूसरा टेंपू चलाने वाले दो युवक वहां पहुंच गए और उसे सवारियां भरने को मना किया, जिसके विरोध करने पर उसके साथ में गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी गई। आरोपियों ने उसकी आंख पर टेंपू की चाबी से हमला कर दिया, जिसमें उसकी आंख जख्मी हो गई। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र नागर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।