{"_id":"5c7d60a6bdec2213ef2d0df2","slug":"121551720614-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमालपुर शराब कांड के मुख्य आरोपी की पत्नी समेत दो पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमालपुर शराब कांड के मुख्य आरोपी की पत्नी समेत दो पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। गांव कमालपुर में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी समेत दो लोगों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है।
झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव कमालपुर में पिछले साल अगस्त माह में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। पांच लोगों की मौत होने इस कांड की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी। इस मामले में अशोक कुमार की तरफ से गांव के जोगा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि वह गांव में अवैध रूप से देशी शराब बेचता था और उसी के यहां से खरीदी गई शराब पीने से कई ग्रामीणों की तबियत बिगड़ी थी। जहरीली शराब पीकर मरने वालों में खुद जोगा सिंह का नाम भी शामिल था। इस मामले में पुलिस ने उस समय जोगा सिंह की पत्नी अमरजीत कौर को जेल भेजा था। पिछले महीने सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से 100 से अधिक लोगों की मौत होने पर शासन के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन ने अवैैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत बड़ी मात्रा में पुलिस और आबकारी टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब बरामद कर इस धंधे में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की गई।
अब झिंझाना थाने पर कमालपुर कांड के मुख्य आरोपी रहे जोगा सिंह की पत्नी अमरजीत सिंह कौर और लखविंद्र सिंह निवासी डेरा बख्शीश काला माजरा पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी की तरफ से दर्ज मुकदमे में गैंग लीडर लखविंद्र सिंह और अमरजीत सिंह कौर पर अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि अमरजीत सिंह कौर और लखविंद्र सिंह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।