{"_id":"5c743922bdec22737f733f85","slug":"121551120674-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये की ठगी कर फाइनेंस कंपनी के संचालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों रुपये की ठगी कर फाइनेंस कंपनी के संचालक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नौकरी और लोन देने का लालच देकर शहर की एक निजी फाइनेंस कंपनी पर लोगों के करीब 14 लाख रुपये की ठगी कर फरार होने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने डीएम से शिकायत की है।
सोमवार को डीएम अखिलेश सिंह को शिकायतीपत्र देते हुए वरुण, अभिषेक, अंशु, अंकित, गौरव, पूनम, फातमा, रवि और नौशाद आदि ने बताया कि कुछ दिन पहले शहर की एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने नौकरी के लिए साक्षात्कार लिया था। कंपनी ने उन्हें फील्ड कर्मचारी की नौकरी देकर ज्वाइनिंग लैटर दिया था। उन्हें बताया गया कि पांच-पांच महिलाओं के तीन समूह बनाकर उनसे तीन-तीन हजार रुपये, जिसमें बीमा और फाइल चार्ज के लेने की बात कही थी। तीन ग्रुप बनाने पर उनकी सैलरी 18,500 रुपये प्रति माह देने और तीन से अधिक ग्रुप बनाने पर प्रति ग्रुप के हिसाब से पांच हजार रुपये अधिक देने का आश्वासन दिया था। पीड़ितों ने कहा कि उन्होंने कंपनी में लगभग 15 दिन काम किया और गांव की महिलाओं से करीब 14 लाख 22 हजार रुपये इकट्ठे कर कंपनी में जमा किए थे। 21 फरवरी का जब वे कंपनी पर पहुंचे तो उन्हें ऑफिस पर ताला लगा मिला।
उन्होंने कंपनी के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों से फोन पर बात की तो उन्होंने कंपनी बंद करना बताया और उनका पैसा दोपहर तक लौटाने की बात कही। पीड़ित रात आठ बजे तक कंपनी के बाहर बैठे रहे, लेकिन कंपनी का कोई कर्मचारी ऑफिस नहीं पहुंचा और न ही फोन पर कोई संतोषजनक बात की। पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी ने नौकरी और लोन देने का लालच देकर रकम ठग ली। पीड़ितों ने आरोप हे कि जिन महिलाओं के पैसे उन्होंने कंपनी में जमा कराए हैं, वे सभी अपने पैसे वापस मांग रहे हैं। पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी ने अन्य लोगों से भी करीब 80 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ितों ने डीएम से कार्रवाई कर रकम वापस दिलाने की मांग की है। डीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए शिकायतीपत्र को एसपी अजय कुमार के पास भेज दिया है।