फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   वायरल वीडियो

वायरल वीडियो

Sun, 02 Dec 2018 12:01 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो
हथछोया प्रकरण में दो और हत्याभियुक्तों की तलाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के हथछोया गांव में राजेंद्र की हत्या से अगले दिन वायरल हुई वीडियो से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। इस मामले की गूंज शासन तक होने से पुलिस प्रशासन इस मामले में अब फूंक-फूंक कर कदम रही है। राजेंद्र हत्याकांड के दो आरोपियों की तलाश में पुलिस ने शनिवार को भी कई स्थानों पर दबिश दी। कई जगहों पर टीमें भेजी भी गई है।
26 नवंबर को राजेंद्र की हत्या से अगले दिन वायरल हुई वीडियो से पुलिस महकमे की काफी किरकिरी हुई है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने प्रदेश सरकार को नोटिस भेज जवाब मांगा है। पुलिस महकमा अब इस घटना की तह तक जांच पड़ताल में जुटा है। इस पड़ताल में वायरल हुई वीडियो भी आ गई है। पुलिस के अनुसार वायरल हुई वीडियो केवल राजेंद्र की यूपी 100 की गाड़ी में हुई पिटाई और उसके गाड़ी से नीचे गिरने तक है। इसके आगे की कोई वीडियो वायरल नहीं हुुई। पुलिस को संदेह है कि आगे की वीडियो भी बनाई गई हो, लेकिन उसे वायरल नहीं किया गया। या बनाई गई वीडियो को एडिट करके वायरल किया गया हो। एसपी अजय कुमार के अनुसार यूपी 100 की गाड़ी में तैनात पुलिस कर्मियों से बातचीत और अन्य जानकारियों से ये भी संज्ञान में आया है कि राजेंद्र को गाड़ी में बैठाते वक्त वह गाड़ी से जबरन बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ये सब चीजें वीडियो में नहीं है। इसी वजह से पुलिस वीडियो में एडिटिंग की आशंका जता रही है। उधर, राजेंद्र हत्याकांड के शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने शनिवार को ताबडतोड़ छापामारी की। कई जगहों पर टीमें भेजी गई। एसपी ने खुद झिंझाना पुलिस से बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी ली। कहा कि हर हाल में उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। एसपी ने बताया कि जल्द सभी आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन

...ओर किसी ने तो नहीं बनाई वीडियो
शामली। पुलिस का मानना है कि घटना के वक्त अक्सर लोग वीडियो बनाने लगते हैं। इस घटना में भी हो सकता है कि कुछ और लोगों ने भी वीडियो बनाई हो । इस तरह की वीडियो पुलिस को सच्चाई तक पहुंचने में मददगार साबित हो सकते है। लिहाजा पुलिस इस प्रयास में है कि यदि गांव में किसी ने वीडियो बनाई हो तो उससे वीडियो लेकर सच्चाई तक पहुंचा जा सके। इसके लिए पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र भी गांव में सक्रिय कर दिया है। एलआईयू भी जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए
शामली। एएसपी अजय कुमार ने बताया कि राजेंद्र हत्याकांड में यूपी 100 पुलिस की लापरवाही की जांच तेजी से चल रही है। इसकी जांच कर रहे एएसपी ने यूपी 100 के पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। कुछ अन्य तथ्यों की जांच हो रही है। एएसपी संभवत: एक दो दिन में अपनी रिपोर्ट दे देंगे।

कोट
वायरल हुई वीडियो केवल राजेंद्र के गाड़ी से गिरने तक की है। ये वीडियो एकपक्षीय भी हो सकती है। लिहाजा साइबर सेल से जांच कराई जा रही है कि इस वीडियो में कोई एडिटिंग या छेड़छाड़ तो नहीं हुई है। ये भी पता किया जा रहा है कि यदि किसी और ने तो घटना की वीडियो बनाई है तो वो सच्चाई तक पहुंचने में मददगार हो सकती है।
अजय कुमार एसपी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed