फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विनोद निर्वाल को भाकियू से किया निष्कासित

विनोद निर्वाल को भाकियू से किया निष्कासित

Sun, 02 Sep 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
विनोद निर्वाल को भाकियू से किया निष्कासित
विनोद निर्वाल को भाकियू से किया निष्कासित
विज्ञापन

शामली। हरिद्वार की युवती से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने पर भारतीय किसान यूनियन के शामली युवा जिलाध्यक्ष विनोद निर्वाल को संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे। उन्होंने कहा कि जब तक जांच चलेगी, तब तक विनोद निर्वाल का संगठन से कोई वास्ता नहीं रहेगा।
हरिद्वार निवासी युवती ने शनिवार को शामली पहुंचकर आदर्श मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी विनोद निर्वाल से उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी। इसके बाद विनोद निर्वाल और उसके साथी जाहिद, निवासी उस्मानपुर ने हरिद्वार में एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, पिता का इलाज कराने के बहाने शनिवार को युवती को शामली में बुलाया गया। एसटी तिराहे से उसको कार में बैठाने के बाद एक स्थान पर ले जाते समय छेड़छाड़ की गई। मामले में विनोद निर्वाल और जाहिद के खिलाफ दुष्कर्म तथा अश्लील छेड़छाड़ के आरोप में आदर्श मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने में लगी हुई है।
विज्ञापन

युवती का मेडिकल कराया
आदर्श मंडी थाना पुलिस ने शनिवार रात ही शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर युवती का मेडिकल करा दिया। उम्र के निर्धारण के लिए एक्सरे आदि की जांच होनी बाकी है। इसके बाद पीड़िता को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके बयान दर्ज कराया जाएगा। उधर, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास भी कर रही है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराने के बाद न्यायालय के आदेश पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस करे मामले की निष्पक्ष जांच- टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज होने के चलते विनोद निर्वाल को शामली युवा जिलाध्यक्ष के पद से निष्कासित कर दिया है। पुलिस मामले में निष्पक्ष रूप से जांच करे। पुलिस की जांच में संगठन कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा। यदि आरोपों की पुष्टि होती है, तो पुलिस कार्रवाई करे। यदि विनोद निर्दोष है, तो सच्चाई उजागर की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed