फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बेटी की तरक्की पर बाप खफा, पत्नी की करता है पिटाई

बेटी की तरक्की पर बाप खफा, पत्नी की करता है पिटाई

Sun, 05 Aug 2018 10:25 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
बेटी की तरक्की पर बाप खफा, पत्नी की करता है पिटाई
शामली। एक महिला बेटी के साथ कोतवाली पहुंची और अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी निवासी एक महिला की दो बेटियां है। उसने एक बेटी को खिलाड़ी बनाया। दूसरी बेटी को भी बाहर पढ़ा रही है। आरोप है कि उसका पति इनके खिलाफ रहता है। वह चाहता है कि उसकी बेटियां ना पढ़े। इसके लिए वह कई बार पूर्व में महिला के साथ मारपीट कर चुका है तथा महिला को बेटियों को ना पढ़ाने की बात कह चुका है। आरोप है कि रविवार को आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। सूचना पर महिला की बड़ी बेटी मोहल्ले में पहुंच गई। बेटी अपनी मां को लेकर कोतवाली में पहुंची और इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed