{"_id":"5b44fc3b4f1c1b84468b5b5e","slug":"121531247675-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। व्यापारी से लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गांव खंद्रावली निवासी किरयाना व्यापारी प्रदीप पांच जून को अपने बेटे रोहित के साथ शामली जा रहा था। इसी बीच बदमाशों ने व्यापारी के साथ में लूटपाट की थी। विरोध किए जाने पर बदमाशों ने व्यापारी के बेटे रोहित को गोली मार दी थी। पीड़ित व्यापारी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राशिद कैराना, बिल्लू आरिफ निवासी खंद्रावली को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई 27 हजार की नगदी बरामद करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त प्रकरण को लेकर गांव के नदीम का नाम प्रकाश में आया पुलिस ने मंगलवार को सूचना के बाद खंद्रावली रेलवे स्टेशन से नदीम को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार नदीम ने स्वीकार किया कि उसे मालूम था कि व्यापारी रोजाना अपने घर शामली पैसा लेकर जाता है उसी के द्वारा तीनों को फोन से व्यापारी के गांव से निकलने की सूचना दी गई थी। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी का चलान कर दिया है।