{"_id":"5b0d9c654f1c1bf16e8b53af","slug":"121527618661-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल युवक की मौत से कोहराम, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में घायल युवक की मौत से कोहराम, रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 30 May 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दो दिन हुए सड़क हादसे में कार सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को कोतवाली में पहुंचे परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हरियाणा के जिला नूह निवासी मनोज पुत्र धर्मवीर, अजय, संदीप और कृष्ण कार से शनिवार रात हरिद्वार में जा रहे थे। जब उनकी कार मेरठ-करनाल हाइवे पर पहुंची मेरठ-करनाल हाइवे पर तेज गति से आ रहे एक वाहन ने कार में टक्कर मार दी थी। हादसे में चारों घायल हो गए थे। पुलिस ने सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन अजय को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया था। बाद में परिजन अजय को शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। जहां पर दो घंटे बाद उपचार के दौरान अजय की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके साथ अजय के शव को घर ले गए थे और उसका दाह संस्कार कर दिया था। मंगलवार को परिजन कोतवाली शामली में पहुंचे और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उधर, मृतक के साथी मनोज के अनुसार अजय की शादी दो साल पूर्व ही हुई थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।