{"_id":"5ae8b3474f1c1b56098b78e7","slug":"121525199687-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिडौली खनन प्वाइंट पर हरियाणा प्रशासन का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिडौली खनन प्वाइंट पर हरियाणा प्रशासन का छापा
Updated Wed, 02 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रशासन का बिड़ौली खनन प्वाइंट पर छापा
झिंझाना।
हरियाणा प्रशासन ने बिड़ौली खनन प्वाइंट पर छापा मारा। छापे के दौरान प्रशासन ने यूपी हरियाणा की पैमाइश कराई। यूपी में नीयत जगह के अलावा उत्तर दिशा में हरियाणा की जमीनों में भी गहरे-गहरे गड्ढे मिले।
बिड़ौली खनन प्वाइंट पर पिछले तीन माह से अवैध खनन करने की शिकायत बराबर ग्रामीणों द्वारा की जा रही है। पिछले एक सप्ताह से हरियाणा के गांव लालूपुरा के किसानों ने चंडीगढ़ में शिकायत की थी। इसके बाद चंडीगढ़ की टीम ने भी छापा मारा था। उक्त मामले में घरोंडा थाने पर भी खनन माफिया के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा कायम कराया था। मंगलवार को दोपहर बाद घरौंडा से आई पुलिस प्रशासन ने अचानक छापेमारी की। हरियाणा की जमीन की पैमाइश कराई तो यूपी में चल रहे खनन प्वाइंट पर उत्तर दिशा में हरियाणा की जमीन पर अवैध खनन पाया गया। इसमें गहरे-गहरे गड्ढे प्रशासन को मिले, जिससे लग रहा है कि वहां से रेत उठाया गया।