फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घर में खींचकर लड़की से छेड़छाड़, पांच के खिलाफ रिपोर्ट

घर में खींचकर लड़की से छेड़छाड़, पांच के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 12 Apr 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
घर में खींचकर लड़की से छेड़छाड़, पांच के खिलाफ रिपोर्ट
थानाभवन। दुकान से सामान खरीदने गई नाबालिग लड़की को घर में खींचकर छेड़छाड़ करने के मामले में एसपी के निर्देश पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि एक अप्रैल को उसकी बेटी जब सामान खरीदने गांव में ही दुकान पर जा रही थी तो पांच युवकों ने रास्ते में उसे रोक लिया। खींचकर एक मकान में ले जाकर छेड़छाड़ की। इसी दौरान लड़की के परिजन वहां पहुंचे तो आरोपियों ने धमकी दी कि तुम्हारी लड़की की वीडियो हमारे पास है। यदि पुलिस से शिकायत की तो वीडियो को वायरल कर देंगे। इसके चलते पीड़िता का परिवार दहशत में आ गया। बुधवार को पुलिस अधीक्षक गांव में निरीक्षण करने पहुंचे थे तो लड़की के पिता ने उनसे मामले की शिकायत की। एसपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में गांव के ही रब्बान, हसरत, हसीन, गुलबहार और राशिद को नामजद किया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच करने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन


चाचा ने की नाबालिग से छेड़छाड़
थानाभवन। क्षेत्र के गांव में बृहस्पतिवार की सुबह घर के बाहर खेल रही किशोरी के साथ उसके चाचा ने ही छेड़छाड़ कर दी। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed