{"_id":"5aa423814f1c1ba4238b47b1","slug":"121520706433-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन सगी बहनों को पीटा, तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन सगी बहनों को पीटा, तहरीर दी
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में बहनों को पीटा
कैराना। मायके जा रही विवाहित दो सगी बहनों के साथ ससुरालियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला इकबालपुरा निवासी नर्गिस ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की दोपहर तीन बजे वह अपनी विवाहित बहन सोनम के साथ मुजफ्फरनगर मायके में किसी कार्य से जा रही थी। जब वह नगर के शामली बस स्टैंड पर ई-रिक्शा से गाड़ी में बैठने के लिए उतरी, तो आरोप है कि घोसाचुंगी निवासी बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोपी बहन के ससुराल पक्ष वाले बताये गए हैं। पीड़िता ने बताया कि घटना की सूचना पर मायके से पहुंची उसकी एक और बहन के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।