फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ताले तोड़कर दुकानों से नकदी और सामान चोरी

ताले तोड़कर दुकानों से नकदी और सामान चोरी

Fri, 01 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
ताले तोड़कर दुकानों से नकदी और सामान चोरी
कांधला (शामली)। मोहल्ला खैल निवासी इरफान बस स्टैंड पर पेट्रोल पंप के पास साया मोटर्स के नाम से कार खरीदने बेचने का कार्य करता है। बुधवार शाम इरफान ने एक कार बेची थी, जिसके एक लाख रुपये दुकान में रखे थे। इरफान ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब वह दुकान खोली तो दुकान के ताले टूटे मिले और एक लाख रुपये भी चोरी हो गए थे। वहीं, पड़ोस में मोहल्ला खैल निवासी इंतजार की चाय की दुकान से भी ताले तोड़कर 700 रुपये नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। सूचना मिलने पर कांधला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। दोनों व्यापारियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed