फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दहेज न देने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश

दहेज न देने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश

Thu, 07 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
दहेज न देने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश
शामली।
विज्ञापन

दहेज में एक लाख रुपये नहीं देने पर ससुरालियों ने महिला की हत्या की कोशिश की। किसी तरह ससुरालियों के चंगुल से भागकर मायके पहुंची पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नगर के मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी निवासी दीपमाला पुत्री नाथीराम की शादी चार फरवरी 2014 को हरविंद्र पुत्र प्यारेलाल गौतम निवासी गोलाबड मेरठ से हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया गया था। आरोप है कि महिला पर उसके जेठ प्रवीण गौतम व संदीप गौतम बुरी नजर रखने लगे। कुछ दिन बाद से ही उसकी सास परमेश्री, ससुर प्यारेलाल गौतम व पति हरविंद्र गौतम दहेज में एक लाख रुपये मांगने लगे। आरोपी उसको कमरे में भूखा-प्यासा रखते थे। आरोप है कि एक अगस्त की रात्रि महिला के पति ने महिला से भाइयों के साथ अनैतिक संबंध बनाने की बात कही। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर उसका गला घोंटकर उसकी हत्या की कोशिश की, लेकिन किसी तरह महिला बचकर अपने मायके शामली आ गयी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed