{"_id":"59a709fa4f1c1b53738b47d2","slug":"121504119290-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)।
गांव नाला में विवाहिता की मौत के मामले में आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच के साथ ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है।
थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी टीनू की शादी दो वर्ष पूर्व इलाहाबाद के कौशांबी निवासी बाबूलाल की पुत्री सुषमा के साथ हुई थी। मंगलवार को सुषमा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद टीनू मौके से फरार हो गया था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया था। साथ ही मामले की सूचना सुषमा के परिजनों को दी थी। बुधवार को सुषमा के पिता बाबूलाल ने कांधला थाने पहुंचकर दामाद टीनू के खिलाफ तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।