{"_id":"5956a4e84f1c1b14348b4a51","slug":"121498850536-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों को लेकर महिला से की गाली- गलोज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों को लेकर महिला से की गाली- गलोज
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
पैसों के लिए महिला गाली-गलौज
थानाभवन। मोहल्ला शाहविलायत निवासी ललिता ने थाने में तहरीर दी कि उसके पति ऋषिपाल की मृत्यु ग्यारह वर्ष पूर्व हो गई थी। कांधला के गांव पंजोखरा निवासी विश्वास उसके पति पर उधार के रुपये बताकर उसे परेशान करता रहता है। आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी शराब पीकर उसके घर में घुस गया तथा पति को दिए उधार पैसे लौटाने को कहते हुए महिला से अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी, शोर मचाने के बाद आरोपी घर से बाहर निकल गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देख फरार हो गया।