{"_id":"5ce05891bdec22077654e920","slug":"11558206609-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर घायल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर घायल किया
शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी पिंटू ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह सैटरिंग का सामान किराए पर लेन-देन का कार्य करता है। शनिवार को वह दिल्ली रोड के पास सैटरिंग का सामान लेने गया था। वहां पर सुमित भी पहुंच गया। उसके किराए में हस्तक्षेप करने लगा। विरोध करने पर सुमित ने गालीगलौज करते अपने परिवार के लोगों समेत दो अन्य को बुला लिया। आरोपियों ने उस पर लो हे की रॉड से हमला कर दिया। घायल पिंटू ने डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद तहरीर दी है।
आरोपियों ने घर में घुसकर किया हमला
शामली। लिसाढ़ निवासी युवती ने एडीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हैं। उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी
है। 11 मई को लांक चौकी पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार हो गया। आरोप है कि इसके बाद गांव के चार लोगों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। कोतवाली पुलिस में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, एडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
शामली। ऊन के गांव बझेड़ी निवासी व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री का तीन माह पहले गांव के तीन युवक बहला-फुसलाकर ले गए थे। आरोपियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर पहले गांव गागौर में बाद में बुटराडा में दो माह तक रखा। बाद में लड़की को मंडी धनौरा में शौकीन के बेच दिया था।