फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दुष्कर्म पीड़िता को फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

दुष्कर्म पीड़िता को फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Sun, 21 Apr 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता को फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
महिला को फैसला नहीं करने पर जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी पक्ष पर मुकदमे में फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार न करने आरोप लगाते हुए एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

शनिवार को कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के दो युवकों ने पिछले साल उसे अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। कैराना पुलिस को उसी समय घटना की तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर 17 दिसंबर 2018 को पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी। पीड़िता के मुताबिक पांच अप्रैल को एक आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया, लेकिन दूसरा आरोपी खुलेआम घूम रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर वह गांव में खुलेआम घूम रहा है। पीड़िता ने आरोपी पक्ष पर मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि कई बार इस मामले की शिकायत कैराना पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी पक्ष की धमकी के चलते वह डर की वजह से रिश्तेदारी में रह रही है। पीड़िता ने एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed