फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नामजद हत्यारोपी पर 10 हजार का ईनाम

नामजद हत्यारोपी पर 10 हजार का ईनाम

Sun, 28 Oct 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
नामजद हत्यारोपी पर 10 हजार का ईनाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। बृहस्पतिवार को शहर के गौशाला रोड पर दिनदहाड़े महिला की गोलियों से भूनकर हत्या के मामले में महिला के परिजन एसपी से मिले। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा की मांग उठाई। एसपी ने हत्यारोपी पर 10 हजार के इनाम की घोषणा की है।

मृतक महिला मौसम का पुत्र विशाल अपने परिजन, रिश्तेदार ओर मोहल्ले वालों के साथ एसपी दिनेश कुमार से मिले। बताया कि हत्यारोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। जिस बेहरमी से उसने उनकी मां की हत्या की है उस कारण उनका परिवार भी डरा हुआ है। उन्हें डर है कि वो उनके साथ भी कोई घटना ना कर दे। उन्होंने एसपी से हत्यारोपी की जल्द गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा की मांग की। परिजनों ने बताया कि उन्हें पुलिस सुरक्षा मिलनी चाहिए । एसपी दिनेश कुमार ने उन्हें बताया कि पुलिस टीमें गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई हैं। कई जगह दबिश दी गई हैं। पूरा प्रयास है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार हो । शामली पुलिस परिजनों की सुरक्षा के लिए कहा गया है। पुलिस टीम उनके मकान के आसपास गश्त पर भी रहेगी। एसपी ने बताया कि उन्होंने नामजद हत्यारोपी पर 10 हजार का ईनाम भी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed