फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हत्यारोपी सास ने न्यायालय में किया सरेंडर

हत्यारोपी सास ने न्यायालय में किया सरेंडर

Wed, 13 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी सास ने न्यायालय में किया सरेंडर
हत्यारोपी सास ने न्यायालय में किया सरेंडर
विज्ञापन

शामली। मेघा हत्याकांड के मामले में आरोपी सास रेखा सिंघल ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सरेंडर कर दिया। आरोपी सास को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) निवासी मेघा की शादी शामली स्थित जवाहरगंज मंडी निवासी अमर सिंघल के साथ मार्च 2014 में हुई थी। पहले तो ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मेघा का उत्पीड़न करते थे, फिर 2016 में जब मेघा ने बेटी को जन्म दिया तो उत्पीड़न और बढ़ गया था। इसी के चलते 25 मार्च को आरोपी पति अमर सहित सास, ससुर और ननद ने मकान की तीसरी मंजिल से फेंक कर मेघा की हत्या कर दी थी। इस मामले में शामली कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने आरोपी पति अमर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, जबकि सास ससुर फरार चल रहे थे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन भी हुए। वहीं, मंगलवार को आरोपी सास रेखा सिंघल ने मुजफ्फरनगर स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। अदालत ने रेखा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed