{"_id":"5a98360b4f1c1ba32a8ba2dc","slug":"11519924747-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपह्रत किशोरी बरामद आरोपी हिरासत मे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपह्रत किशोरी बरामद आरोपी हिरासत मे
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अगवा किशोरी को बरामद किया
कांधला (शामली)। क्षेत्र से 15 दिन पूर्व अगवा किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करने के साथ किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के एक गांव से 15 दिन पूर्व एक किशोरी को सहारनपुर जिले के एक गांव निवासी युवक अपहरण कर ले गया था। इस मामले में में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जिला सहारनपुर से किशोरी को बरामद करके आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी के मुताबिक किशोरी के 161 के बयान के आधार पर पूर्व में दर्ज रिपोर्ट के बाद मुकदमे में पॉस्को एक्ट, अपहरण, व दुष्कर्म किए जाने की धारा को बढ़ा दी गई है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया है।