{"_id":"59ce9d844f1c1ba1538b4da8","slug":"11506712964-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्शाद का क्राइम रिकार्ड खंगालने आई दिल्ली पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुन्शाद का क्राइम रिकार्ड खंगालने आई दिल्ली पुलिस
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)।
दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने से क्राइम ब्रांच की टीम ने कैराना थाने पहुंचकर मुकीम काला गिरोह के शार्प शूटर कुख्यात मुन्शाद खंदरावली का क्राइम रिकार्ड खंगाला। उसके खिलाफ कैराना, झिंझाना और कांधला थाने में कई मामले बताए गए हैं।
शुक्रवार शाम दिल्ली क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने कैराना कोतवाली पहुंचकर बताया कि कांधला क्षेत्र के गांव खंदरावली निवासी मुन्शाद को 29 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। मुन्शाद ने दिल्ली में किसी व्यक्ति की हत्या करने के लिए दस लाख रुपये सुपारी ली थी। पूछताछ में मालूम चला कि मुन्शाद मुकीम काला गिरोह का सदस्य है और शामली जिले में कैराना, कांधला तथा झिंझाना में भी उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस टीम ने कैराना थाने से मुन्शाद के खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी ली।