फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कैराना की लड़की की पानीपत में चाकुओं से गोदकर हत्या, कोहराम

कैराना की लड़की की पानीपत में चाकुओं से गोदकर हत्या, कोहराम

Wed, 27 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
कैराना की लड़की की पानीपत में चाकुओं से गोदकर हत्या, कोहराम
कैराना (शामली)। कस्बे की महिला की पानीपत में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या की खबर परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। मंगलवार को कैराना में शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बिसातियान खुरगान रोड निवासी चंदकीराम की बेटी पूजा (22) की शादी पानीपत के मोहल्ला हरिस्वरूप कॉलोनी निवासी लोकेंद्र के साथ तीन साल पहले हुई थी। पूजा को एक दो साल की बेटी भी है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि पूजा का दहेज के लिए ससुराल में उत्पीड़न किया जाता था। आरोप है कि तीन माह पूर्व ससुराल वालों ने पूजा को घर से निकाल दिया था। इसके बाद से पूजा अपने मायके में रह रही थी। सोमवार शाम पूजा का पति लोकेंद्र अपने साथ तीन अन्य जिम्मेदार लोगों को साथ यहां आया। उसने अपने ससुर से भविष्य में पूजा का परेशान नहीं करने का आश्वासन देकर रात साढे़ आठ उसे लेकर अपने साथ पानीपत ले गया। रात 10 बजे पूजा ने अपने पिता को फोन करके बताया कि वह ठीक है। इसके बाद रात 11.30 बजे पूजा के पड़ोसी ने कैराना फोन करके बताया कि पूजा के साथ बहुत झगड़ा हो रहा है। झगडे़ की सूचना पर पूजा का पिता व अन्य परिजन रात में ही पानीपत पहुंचे, तो वहां का नजारा देख कर उनकी चीख निकल गई। पूजा की बड़ी बेरहमी के साथ हत्या की गई थी। पूजा के शरीर के हर भाग पर चाकू गोदने के गहरे जख्म बने थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने चाकू से पूजा की गर्दन रेत रखी थी। वहीं, मृतका के पिता की तहरीर पर पानीपत पुलिस ने पूजा के पति सहित छह ससुराल वालों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा लिख लिया। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार दोपहर तीन बजे पानीपत से पूजा का शव कैराना लाया गया, जहां गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed