{"_id":"59c6aeb04f1c1b24688b612a","slug":"11506193072-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े लोगों से लूट कर रहे बदमाश को ग्रामीणों ने दबोचा, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े लोगों से लूट कर रहे बदमाश को ग्रामीणों ने दबोचा, दो फरार
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
ग्रामीणों ने राहगीरों से लूटपाट कर रहे बदमाशों की घेराबंदी की। ग्रामीणों ने एक बदमाश को मौके से पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश को पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।
थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव सोंता रसूलपुर से हींड मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे हथियारबंद तीन बदमाशों ने राहगीरों से लूटपाट मचानी शुरू कर दी। इसी दौरान सोंता रसूलपुर निवासी बाइक सवार असलम पुत्र रईस को बदमाशों ने आतंकित कर रोक लिया तथा उससे तीन हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने उसको पीटा और वापस हींड की ओर लौटा दिया। उधर, गांव की ओर से आ रहे एक ग्रामीण से अकरम ने फोन लेकर परिजनों के साथ ही जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद को घटना की सूचना दी। इसके बाद इकट्ठा होकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। गन्ने के खेत में घुसे तीनों बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर थानाभवन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ गई। आरोपी के पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी बदमाश मनोज पुत्र सतबीर रणछाड़, थाना बिनौली, जिला बागपत का रहने वाला है। फरार साथियों के नाम भी पुलिस को बताए गए है। आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि एक छात्र से 50 रुपये, एक साइकिल सवार दंपति से भी नकदी लूटी थी। पुलिस ने असलम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद तथा अन्य लोगों ने थाने पहुंचकर फरार हुए बदमाशों को भी गिरफ्तार कराने की मांग की।