{"_id":"59a4670d4f1c1ba4018b4635","slug":"11503946509-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब काटने की फिराक में खड़ा संदिग्ध पकड़ा, धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेब काटने की फिराक में खड़ा संदिग्ध पकड़ा, धुनाई
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेब काटने के शक में युवक की धुनाई
शामली। पांच दिन पूर्व नगर निवासी धर्मेंद्र की अस्पताल परिसर में ही जेब काटकर 60,000 रुपये चोरी कर लिए गए थे। इसके बाद से अस्पताल परिसर में संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। सोमवार सुबह एक युवक दवाई लेने वालों की लाइन में लग गया, लेकिन उसने दवाई नहीं ली। इसके बाद युवक पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लग गया। जब उसका नंबर आया तो उसने पर्ची नहीं बनवाई और दोबारा दवाई लेने वालों की लाइन में लग गया। इस पर अस्पताल के लोगों को शक हो गया। उन्होंने जेबकतरा होने के शक में युवक को पकड़ लिया और पूछताछ करने लगे। जब युवक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, तो लोग भड़क गए और युवक की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाने ले आई। युवक झिंझाना का रहने वाला है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।