{"_id":"59973a914f1c1b7e7e8b4c3b","slug":"11503083153-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
महिला के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव हुरमजपुर निवासी जैनर और सतीश पड़ोसी हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम सतीश पक्ष के व्यक्ति ने जैनर पक्ष की महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने परिजनों को सूचना दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। सूचना पर कांधला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को मौके से खदेड़ दिया। संघर्ष में एक पक्ष से सतीश, राजीव, सोनम और दूसरे पक्ष से सोनू, सुमन, अजय, दीप , जैनर घायल हो गए। पुलिस ने घायल लोगों को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मामले में दोनों पक्षों के लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोग समझौता कराने के प्रयास में जुटे थे।