{"_id":"5990ad734f1c1b08768b45e5","slug":"11502653811-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडीमेड की दुकान में घुसे चोर, जमकर की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेडीमेड की दुकान में घुसे चोर, जमकर की धुनाई
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
मनमोहन मार्केट में स्थित दुकान में घुसकर तीन चोरों को लोगों ने पकड़ा लिया। लोगों ने इनकी जमकर धुनाई की। इस दौरान एक चोर मौका देखकर फरार हो गया। पीड़ित ने तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
थानाभवन के गांव मंटीहसनपुर निवासी राहुल पुत्र सतपाल की नगर के मोहल्ला हकीमान में मनमोहन मार्केट में रेडिमेड की दुकान है। रविवार दोपहर लगभग दो बजे राहुल पास ही की दुकान पर रखे कैंपर से पानी पी रहा था। इसी दौरान तीन युवक दुकान में घुस गए। दुकान में बने पूजा स्थल और गल्ले में रखे लगभग 13 हजार रुपये चोरी कर भागने लगे। इसी बीच राहुल मौके पर पहुंच गया और शोर मचा दिया। जिस पर आसपास के लोगों ने उनको पकड़ लिया, जबकि एक भाग गया। पकड़े गए दोनों चोरों की लोगों ने जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपने नाम जलालाबाद के नीलग्राम निवासी आबिद पुत्र नूरू व अमजद पुत्र अजमल बताया। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।