{"_id":"596d07c84f1c1bcc5d8b46cb","slug":"11500317640-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने जिले में चलाया अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने जिले में चलाया अभियान
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
50 संदिग्ध युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा
शामली।
एंटी रोमियो स्क्वॉड ने सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिलेभर में 20 स्थानों पर हुई चेकिंग में 50 संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। शाम को सभी को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।
सोमवार को शामली में एंटी रोमियो स्क्वॉड ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने शहर में छह जगह पर छह युवकों को पकड़ा तथा हिदायत देकर छोड़ दिया। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में चार स्थानों पर चेकिंग की गई तथा 17 युवकों को पकड़ा। टीम ने उनसे पूछताछ की। युवकों को दोबारा छेड़छाड़ करने पर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इसके अलावा बाबरी, थानाभवन गढ़ीपुख्ता, झिंझाना और कैराना, कांधला में भी एंटी रोमियो स्क्वॉड ने कॉलेजों तथा चौक-चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वालों की खबर ली गई। जिले में 20 से अधिक स्थानों से करीब 50 से ज्यादा युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। उधर, इस संबंध में एएसपी जगदीश शर्मा का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।