{"_id":"59651db74f1c1b85578b4877","slug":"11499798967-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमला करने के आरोपी को थाने से छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमला करने के आरोपी को थाने से छोड़ा
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/झिंझाना।
किसी भी आरोपी को गिरफ्तारी के बाद 24 घंटे के अंदर अदालत में पेश करने का नियम है, लेकिन झिंझाना थाना पुलिस का अपना ही कानून है। यहां पुलिस जानलेवा हमले के आरोपी को दो दिन तक हिरासत में रखने के बाद थाने से ही छोड़ देती है। ताजा मामला झिंझाना कस्बे के एक आरोपी को हिरासत में बैठाने और फिर छोड़ने का सामने आया है। मामले पीड़ित परिवार ने आला अफसरों से शिकायत की है।
दरअसल, दो दिन पूर्व कस्बा झिंझाना के मोहल्ला शेखो मैदान में घर में सो रहे मुकर्रम के गले पर चाकू से वार करके उसको घायल कर दिया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मुकर्रम के पिता इस्लाम ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी दौरान परिजनों ने आरोपी अबरार को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। दो दिन से आरोपी पुलिस की हिरासत में था, लेकिन पुलिस ने उसका चालान नहीं किया। हद तो तब हो गई जब पुलिस ने आरोपी को थाने से ही छोड़ दिया है।
पीड़ित के पिता इस्लाम का कहना है कि उसके पुत्र पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने साठगांठ कर थाने से छोड़ दिया है। बुधवार को आईजी जोन मेरठ से मिलकर वह शिकायत करेंगे। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि पकड़े गए युवक को कस्बे गण्यमान्य लोगों ने सुपुर्दगी में लिया है। जब जरूरत होगी तो उसको थाने में पेश करेंगे।