{"_id":"59651da84f1c1b39228b4595","slug":"11499798952-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांछितों की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वांछितों की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस की कई मामलों में दबिश
झिंझाना। थाना झिंझाना पहुंचे करनाल के थाना सिविल लाइन से दरोगा सुल्तान सिंह ने टीम के साथ गांव खानपुर कला में चेन लुटेरे के यहां दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। वहीं, दूसरी टीम में मोहनलाल एसआई क्राइम ब्रांच यमुनानगर ने अपनी टीम के साथ डेरा भगीरथ में लूट और डकैती के मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें डाली, लेकिन वहां से भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसके अलावा अंबाला कैंट से आए एसआई चंद्रप्रकाश और अमृत लाल ने लूट के मामले में फरार चल रहे खानपुर कला निवासी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। इसके बाद टीमें बैरंग लौट गईं ।