फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अवैध कटान की सूचना पर मकान पर मारा छापा

अवैध कटान की सूचना पर मकान पर मारा छापा

Mon, 03 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
अवैध कटान की सूचना पर मकान पर  मारा छापा
कांधला।
विज्ञापन

अवैध पशुओं के कटान की सूचना पर पुलिस ने एक मकान में छापामारी करते हुए मीट के साथ कटान में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू से रविवार सुबह मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि मोहल्ला कुरैशियान स्थित एक बंद पडे़ मकान में कुछ लोग अवैध रूप से पशु कटान कर रहे हैं। गांव में अवैध कटान की सूचना पर थाना प्रभारी उमेश पुलिस बल के साथ वहां पर पहुंचे ओर मकान को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी लोगों को पुलिस के आने की भनक लग गई, जिससे वे लोग पीछे के रास्ते से फरार हो गए। थाना प्रभारी के मुताबिक मौके से पशु कटान के उपकरण के साथ ही मीट व एक पशु के कुछ अवशेष बरामद हुए हैं। मौके पर चिकित्सक को बुलाकर मीट की जांच कराई गई। चिकित्सक से जांच रिपोर्ट दिए जाने के बाद भी मीट व पशु के अवशेष को दफना दिया गया। दबिश के दौरान आरोपी फरार हो गए। जांच के बाद सामने आया कि बंद मकान में दो लोग पशु कटान कर रहे थे, जिनके नाम मूदा कुरैशी, व इनाम कुरैशी है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस दोनों नामजद आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। किसी भी कीमत पर क्षेत्र में अवैध पशु कटान नहीं होने दिया जाएगा। आरोपी पाए जाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed