फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महिला ने जताया जान का खतरा

महिला ने जताया जान का खतरा

Sun, 02 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
महिला ने जताया जान का खतरा
कैराना। शनिवार को मोहल्ला आलकलां निवासी महिला ने मुख्यमंत्री, आईजी जोन मेरठ और डीआईजी सहारनपुर को शिकायत पत्र भेजा। उसमें कहा कि उसके मोहल्ले के ही छह लोग उस पर मकान बेचने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर 11 मई को आरोपियों ने उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए थे और विरोध करने पर जानलेवा हमला कर दिया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, जो अब जमानत पर बाहर आ गया है। महिला का कहना है कि आरोपी और उसके अन्य साथी उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं तथा जान से मारने की धमकी दे रहे है। महिला ने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मजदूरी मांगने पर पीटा
कैराना। मजदूरी के बकाया रुपये मांगने पर ठेकेदार ने मजदूरों को पीटकर घायल कर दिया। ग्राम रामड़ा निवासी शमीम और महरबान राज मिस्त्री हैं। शमीम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कैराना निवासी एक ठेकेदार के कहने पर उन्होंने भवन निर्माण में मजदूरी की थी। उनके 22 हजार रुपये मजदूरी के बकाया थे। शुक्रवार शाम उन्होंने ठेकेदार से अपने रुपयों की मांग की। आरोप है कि ठेकेदार ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जमीन के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट
कैराना। घेर की जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर गांव भूरा में इश्तकार और सरवर पक्ष के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने एक पक्ष के इश्तकार और इलियास तथा दूसरे पक्ष के सरवर और जयजाद को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed