{"_id":"593ee1841126f4277c8b4574","slug":"11497293188-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते युवक और उसके पिता पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश के चलते युवक और उसके पिता पर हमला
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (ब्यूरो)। पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने मेडिकल कराने के बाद तहरीर देकर तीनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव रसूलपुर गुजरान निवासी शरीफ का अपने पड़ोसी सुमित के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते पूर्व में भी कई बार दोनो पक्षों में झगड़ा हो चुका है। समाज के लोगों ने विवाद खत्म कराने के लिए पंचायत भी कराईं, लेकिन समझौता नहीं हुआ। आरोप है कि रविवार की शाम जब शरीफ का पुत्र वकील रोजा खोलने के बाद गांव में किसी कार्य के लिए गया था तो रास्ते में सुमित ने उसे रोक लिया तथा गाली गलौज की। विरोध करने पर सुमित ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर शरीफ वहां पहुंचा तो उसको भी पीट दिया। आरोप है कि धारदार हथियार से भी उन पर हमला किया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष एमएस गिल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।