फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शांति भंग की आशंका में दो का चालान

शांति भंग की आशंका में दो का चालान

Tue, 16 Apr 2019 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
शांति भंग की आशंका में दो का चालान
कैराना। मंगलवार को पुराने मुकदमेबाजी को लेकर गांव पंजीठ में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के प्रवीण व प्रदीप निवासी पंजीठ को हिरासत में ले लिया जबकि इस पक्ष के गोपाल व पवन तथा दूसरे पक्ष के केशो व दीपक निवासीगण पंजीठ फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश पुलिस की दबिश
कैराना। शराब तस्करी के मामले में फरार चले रहे आरोपी की तलाश में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दबिश डाली। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के थाना पांवटा साहिब के एएसआई प्रेम सिंह ने टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर क्षेत्र के गांव हिंगोखेड़ी में दबिश दी। एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी की तलाश में दबिश दी गई। आरोपी के नहीं मिलने पर हिमाचल पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed