{"_id":"5b20142c4f1c1b264d8b6450","slug":"111528828972-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज ना देने पर विवाहिता से ज्यादती, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज ना देने पर विवाहिता से ज्यादती, रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
शामली। दहेज नहीं देने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति ने महिला के साथ कुकर्म किया तो जेठ ने दुष्कर्म। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला की शादी करीब एक साल पूर्व दिल्ली के जिला महरोली निवासी के साथ हुई थी। महिला के पिता ने शादी में दस लाख रुपये खर्च किया था, लेकिन उसके बावजूद भी ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते रहे। आरोप है कि 15 दिसंबर को ससुरालियों ने उसे घर से मारपीट कर बाहर निकाल दिया। आरोप है कि 21 जनवरी 2018 को पति घर पर आया तथा उसके साथ मारपीट की और उसके साथ कुकर्म किया। विवाहिता का आरोप है कि 15 मई को आरोपी ससुराल पक्ष के लोग गांव में दोबारा आए। यहां पर महिला के जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोरशराबा होने पर सभी यहां से धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति आजम, ससुर सलीम, सास शहनाज, जेठ जावेद और नावेद, जेठानी समरीना और बुशरा, सलमा और आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।