फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मुकदमा तो दर्ज, पर पिस्टल का पता नहीं

मुकदमा तो दर्ज, पर पिस्टल का पता नहीं

Wed, 02 May 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मुकदमा तो दर्ज, पर पिस्टल का पता नहीं
शामली। मोहल्ला जापुरा निवासी एक महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी बड़ौत निवासी युवक इंतजान के साथ एक डेढ़ साल पूर्व हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज केे लिए उसको प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। वह विरोध करती थी तो आरोपी मारपीट करते थे। आरोप है कि पति उसके साथ् कुकर्म और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति और देवर सलमान सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन


दुकानदार पर पिस्टल तानने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
शामली। दिनदहाड़े दुकानदार पर पिस्टल तानने के मामला एसपी के संज्ञान में आने पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पर अभी पिस्टल कहा है उसका अभी तक कोई पता नहीं है, जबकि पुलिस अनुसार पिस्टल भी बरामद कर ली गई थी। सोमवार को पुराने विवाद के चलते बाप-बेटा ने दुकान में घुसकर व्यापारी के ऊपर हमला कर दिया था। आरोपी ने उस पर पिस्टल तान दी थी, लेकिन पीड़ित ने उसको उसको पकड़ लिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था और पिस्टल बरामद कर लिया था। देर रात इस मामले में पीड़ित दुकानदार की तरफ से आरोपी सुशील और उसके पिता पूरणचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन पिस्टल के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि पिस्टल को मौके से बरामद किया गया था।
विज्ञापन


होमगार्ड की बाइक बरामद
शामली। होमगार्ड विनोद की कई दिन पूर्व दयानंदनगर में ड्यूटी के दौरान बाइक चोरी हो गई थी। मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था। मंगलवार को एसआई नीमा गौतम ने बाइक को दयानंदनगर में से बरामद कर लिया। बताया जाता है कि बाइक लावारिस खड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed