फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, तमंचे भी बरामद

जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, तमंचे भी बरामद

Tue, 20 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, तमंचे भी बरामद
हमले का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता (शामली)। छह माह पूर्व जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से दो तमंचे भी बरामद करने का दावा किया है।

गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव भैंसवाल में छह माह पूर्व सोमपाल को गोली मार दी गई थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। पुलिस ने राधेश्याम व अन्य दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में संजय पुत्र बृजपाल निवासी भैंसवाल फरार चल रहा था। उसके खिलाफ अदालत से वारंट जारी हो गया था। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गढ़ीपुख्ता बिजलीघर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से दो तमंचे 315 बोर, चार कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed