फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल

मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल

Thu, 01 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल
मामूली विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल
विज्ञापन

कांधला (शामली। मामूली विवाद में दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष की की दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है।

गांव मलकपुर निवासी बारु की कुछ समय पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी, तभी से उसकी पत्नी शकीला इद्दत में थी। बृहस्पतिवार को शकीला की इद्दत का समय पूरा होने के बाद घर में मेहमान आए हुए थे। आरोप है कि किसी बात को लेकर बारु के बेटे शब्बीर का परिवार के ही एक व्यक्ति से विवाद हो गया। कुछ समय के बाद दोनों पक्षों के लोग अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में बारु पक्ष की ओर से शब्बीर , शाहिस्ता, रूबी घायल हो गए। गांव में झगड़े की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग करके दोनों पक्षों के लोगोें को तिर-बितर कर दिया। बारु पक्ष की ओर मामले में दूसरे पक्ष के चार लोगों को नामजद कर तहरीर दी है। ऊधर, क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी महिला रेशमा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भाई ने अपने एक साथी के साथ मिलकर महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed