फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अस्पताल से डिस्चार्ज हुए कोतवाल, पहुंचे कैराना

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए कोतवाल, पहुंचे कैराना

Mon, 08 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए कोतवाल, पहुंचे कैराना
कैराना (शामली)। जंधेडी में हुई कुख्यात साबिर के साथ मुठभेड़ के दौरान तीन गोलियां लगने से घायल हुए कैराना कोतवाल भगवत सिंह को हालत में सुधार होने पर मेरठ अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। पांच दिन बाद कैराना कोतवाली पहुंचे कोतवाल की खैरियत जानने के लिए शुभचिंतकों का तांता लग गया।
विज्ञापन

दो जनवरी की कुख्यात बदमाश साबिर के साथ कैराना पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी। इसमें साबिर को पुलिस ने ढेर कर दिया था। इस दौरान बदमाश की गोली लगने से जांबाज सिपाही अंकित तोमर शहीद हो गए थे, जबकि कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह को तीन गोली लगने से गंभीर घायल हो गए थे। उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उनका ऑपरेशन किया गया। अब उनकी सेहत में सुधार है। रविवार को पांच दिन बाद कोतवाल की हालत में सुधार के चलते उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दोपहर को वह कैराना कोतवाली पहुंचे। जैसे ही लोगों को कोतवाल के पहुंचने की सूचना मिली, तो हाल जानने के लिए उनके करीबियों एवं शुभचिंतकों का कोतवाली में तांता लग गया। कोतवाल ने सभी से बातचीत की। हालांकि, अभी स्वास्थ्य पूरी तरह से सही नहीं होने के चलते कोतवाल भगवत सिंह आराम करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed