{"_id":"5a0c83984f1c1bc8678bba2b","slug":"111510769560-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावर तो हाथ नहीं आए, हिरासत में लिए रिश्तेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमलावर तो हाथ नहीं आए, हिरासत में लिए रिश्तेदार
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर पिटाई करने और पथराव कर वाहनों में तोड़फोड़ करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कोई हाथ नहीं आया। वहीं, पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों के तीन रिश्तेदारों को हिरासत लिया है।
सोमवार देर रात कस्बा कैराना के इमाम गेट पुलिस चौकी के पास स्थित मोहल्ला खैलकला निवासी युवती ने अपने ममेरे भाई पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। युवती की शिकायत पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन युवती के ममेरे भाइयों के साथ ही अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर पीट दिया था। इसके बाद थाने से पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी पथराव कर दिया था। पुलिस ने मामले में अमजद और शहजाद निवासी मोहल्ला खैलकला तथा एक दर्जन से ज्यादा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास शुुरू किया।
घटना के बाद से आरोपी हमलावर अपने घरों से फरार हो गए। बुधवार को कैराना कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों के तीन रिश्तेदारों को पकड़ा और पूछताछ के लिए थाने ले आई। इसके बाद आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश अभियान चल रहा है।