{"_id":"59cfe47a4f1c1bda538b5157","slug":"111506796666-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी नहीं हुआ गिरफ्तार, तनाव में जी रही पीड़िता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी नहीं हुआ गिरफ्तार, तनाव में जी रही पीड़िता
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती ने न्याय की गुहार लगाई
शामली। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर लेकर उसके साथ आठ साल तक संबंध बनाए रखे। बाद में युवक की बीएसएफ में नौकरी लग गई थी, जिसके बाद उसने युवती को छोड़ दिया था, जबकि युवती उसके साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई थी। पुलिस ने आरोपी जवान के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद उसके अदालत में बयान भी दर्ज करा दिए थे। मामले में एक माह होने को है, लेकिन आज तक पुलिस आरोपी फौजी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उधर, शनिवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ सीओ सिटी से मुलाकात कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने मामले में तत्काल जांच अधिकारी बदलने के निर्देश दिए।