फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तीन दिन पहले माइनर में मिले शव की हुई शिनाख्त

तीन दिन पहले माइनर में मिले शव की हुई शिनाख्त

Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन पहले माइनर में मिले शव की हुई  शिनाख्त
कांधला। गांव खंदरावली में तीन दिन पूर्व मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। इस मामले में गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि मोबाइल फोन के विवाद में उसके बेटे की हत्या गई है। पुलिस ने नामजद एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंदरावली में तीन दिन पूर्व रजवाहे की पुलिया के नीचे शव मिला था। शुक्रवार शाम गांव खंद्रावली निवासी बलबीर सिंह ने कांधला थाने पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने पौत्र मोहित पुत्र कर्मवीर के रूप में की। बलबीर सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही प्रमोद के साथ मोबाइल फोन को लेकर मोहित का विवाद चल रहा था। 11 जुलाई की दोपहर मोहित को प्रमोद और उसका साथी डालू घर से बुलाकर ले गए थे। उसके बाद से मोहित का कुछ पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने बलबीर की तहरीर पर आरोपी प्रमोद और डालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर नामजद युवक प्रमोद को हिरासत ले लिया है। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिशें डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed