{"_id":"594034cd4f1c1b26098b46f3","slug":"111497380045-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के साथ दो युवकों ने की मारपीट, कार के शीशे तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी के साथ दो युवकों ने की मारपीट, कार के शीशे तोड़े
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना (शामली)। कार सवार सेना के जवान और उनकी पत्नी के साथ दो युवकों ने मारपीट की। इतना ही नहीं युवकों ने उसकी कार के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित ने आरोपी युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जिला रामपुर की विवेक विहार कॉलोनी निवासी नवीनचंद्र आर्मी में है। मंगलवार को वह कार से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भटिंडा कैंट जा रहा था। गाडीवाला चौराहे के निकट पीछे से कार में आए दो युवकों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया तथा उसके साथ मारपीट कर कार के शीशे तोड़ डाले। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, थाना प्रभारी भगवंत सिंह ने बताया कि बाद में युवकों द्वारा माफी मांगने पर थाने में दी तहरीर पीड़ित ने वापस ले ली है।