फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   थानाभवन की घटना के बाद सक्रिय हुई खुफिया टीमें

थानाभवन की घटना के बाद सक्रिय हुई खुफिया टीमें

Sat, 04 May 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
थानाभवन की घटना के बाद सक्रिय हुई खुफिया टीमें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। थानाभवन के मोहल्ला रेत्ती में कूड़े के ढेर में हुए धमाके के बाद खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग की निगाहें अब बारूद के लाइसेंसधारियों पर टिकी हुई है। खुफिया विभाग ने कैराना पहुुंचकर इसकी जानकारी जुटाई।

शुक्रवार को थानाभवन के मोहल्ला रेत्ती में कूड़े के ढेर में धमाका होने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके पीछे बारूद मुख्य वजह मानी जा रही है। इसी के चलते जिले में खुफिया विभाग अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा है। शनिवार को खुफिया विभाग के अधिकारियों ने कैराना पहुंचकर बारूद लाइसेंस लेने वालों के बारे में जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि कैराना तहसील क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी पर बारूद का लाइसेंस हैं। हालांकि, पुलिस के पास लाइसेंस संबंधी कोई जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है। इसके अलावा कस्बे में भी बारूद के लाइसेंसधारियों की पड़ताल की गई। तमाम जानकारी जुटाने के बाद खुफिया टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed