फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   समान चोरी

समान चोरी

Fri, 08 Feb 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
समान चोरी
लाखों का विद्युत सामान चोरी
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर के निकट चोरों ने दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के अंतर्गत बिछाई जा रही विद्युत लाइन का लाखों का सामान चोरी कर लिया है। ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर के बाईपास मार्ग निवासी मुस्कान कांट्रैक्टर के मोहम्मद गुलशेन के द्वारा गांव फतेहपुर के निकट पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के अंतर्गत फतेहपुर के लिए 11 केवी लाइन का निर्माण कार्य कर रहा है। गांव के सलेमपुर, मलकपुर, फतेहपुर आदि गांव को उर्जित करने के लिए लाइन बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा था। आरोप है कि रात्रि के समय चोरों ने 14 किलोमीटर रेवित तार तथा 60 क्रॉस आर्म तार 9 क्विंटल एंगल चैनल, 2 कुंटल, 350 क्लेम पोल, कट्टा सहित लाखों रुपए का सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए। सुबह कार्य करने को पहुंची लेबर के द्वारा ठेकेदार को साइड पर हुए नुकसान की सूचना दी गई। पीड़ित गलशेन ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed