फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हमे सुरक्षा दो कप्तान साहब, परिवार वाले धमका रहे

हमे सुरक्षा दो कप्तान साहब, परिवार वाले धमका रहे

Tue, 30 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
हमे सुरक्षा दो कप्तान साहब, परिवार वाले धमका रहे
एसपी से सुरक्षा मांगी
विज्ञापन

शामली। थानाभवन क्षेत्र के एक युवक की कैराना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी थी। युवक का वहां आना जाना था। इसी दौरान उसका गांव की एक लड़की से मेलजोल हो गया। दोनों का दावा है कि नाबालिग होने पर दोनों ने एक साथ रहने का वादा किया। इसी साल मार्च में दोनों अपने घरों से चले गए। लड़की पक्ष ने कैराना में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। दोनों का दावा है कि वे बालिग हैं ओर दोनों ने शादी कर ली है।

कुछ माह पूर्व वे कोर्ट में पेश हुए । कोर्ट के आदेश पर युवती के बयान दर्ज कराए गए और उसके बाद से युवक के घर पर दोनों रह रहे थे। मंगलवार दोपहर दोनों एसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। कहा कि उन्होंने शादी कर ली है। अब दोनों युवक के घर ही रह रहे हैं। आरोप लगाया कि लड़की पक्ष वाले उनकी शादी से नाराज हैं। वे उन्हें धमका रहे हैं। शादी पर एतराज कर रहे हैं। उन्होंने एसपी से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई और कार्रवाई की मांग की। एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में इंस्पेक्टर थानाभवन को कार्रवाई के लिए निर्देश कर दिया गया है। उन्हें पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed