{"_id":"5b3143e04f1c1bf46e8b990a","slug":"101529955296-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चालान
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उसी दौरान रामड़ा गांव में दो संदिग्ध युवक जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 25-25 ग्राम स्मैक बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शारिक निवासी रामड़ा व इस्लाम निवासी मोहल्ला अंसारियान कैराना बताए। पुलिस ने चालान कर दिया। उधर, क्षेत्र के एक गांव गोगवान निवास फरमुदा ने सीओ को दिए गए पत्र में बताया कि उसकी छोटी बहन की शादी शामली क्षेत्र के गांव में हुई है। आरोप है कि उसकी बहन ने उसके पति को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसा दिया। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। सीओ ने एसएचओ को जांच के आदेश दिए हैं।
भैंस चोरी का विरोध करने पर पीटा
कैराना।
क्षेत्र के गांव गंदराऊ निवासी साजिद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पुत्र अमजद 17 जून की रात अपनी ससुराल ख्वाजपुरा में गया हुआ था। उसी रात गांव के मोहसिन, जुनैद, साबिर व इसरार उनके घर में घुस आए और वहां घर में बंधी भैंस को चोरी कर ले जाने लगे। आहट सुनकर परिजन जाग गए और उन्होंने आरोपियों को पकड़ लिया, आरोप है कि आरोपी मारपीट कर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।