फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किशोरी को बहला-फुसालकर ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

किशोरी को बहला-फुसालकर ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Fri, 01 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को बहला-फुसालकर ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
कैराना। दो दिन पूर्व किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया। एक मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्षीया पुत्री मंगलवार की रात अपने घर पर थी। आरोप है कि तभी मोहल्ले के ही सोनू, बाबू और राखी ने उसे आवाज लगाकर घर से बाहर बुला लिया। इसके बाद आरोपी उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। किशोरी को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। आरोपी दूसरे समुदाय से हैं, जिस कारण मोहल्ले में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के परिजन उन्हें निरंतर धमकी दे रहे हैं, जिससे वह दहशत में हैं। परिजनों ने पुलिस से पुत्री की बरामदगी और आरोपियों के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed