फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दामाद ने ससुरालियों के मकान पर की फायरिंग, हड़कंप

दामाद ने ससुरालियों के मकान पर की फायरिंग, हड़कंप

Mon, 08 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
दामाद ने ससुरालियों के मकान पर की फायरिंग, हड़कंप
ससुरालियों के मकान पर की फायरिंग
विज्ञापन

शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक में शनिवार रात फायरिंग से दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में पीड़ित महिला की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।

गांव लांक निवासी धनराज की पुत्री सुमन की शादी 2002 में दिल्ली निवासी एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि दूसरी महिला के चक्कर में आकर आरोपी युवक ने सुमन को मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद महिला अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि शनिवार की रात एक बिना नंबर प्लेट की गाड़ी आकर उनके घर के सामने से रुकी। कार के भीतर से महिला का पति तथा अन्य ससुराल पक्ष के लोग बाहर आए तथा उसके घर के ऊपर फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में सनसनी फैल गई। इस पर ग्रामीण एकत्र हो गए। आरोप है कि उसके बाद आरोपी मौके से धमकी देकर फरार हो गए। गांव में फायरिंग होने की सूचना पर देर रात कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने वहां से तीन खोखा कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस ने परिजनों ने मामले की पूरी जानकारी ली। रविवार की सुबह महिला परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंची और आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के मामले में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, लांक चौकी प्रभारी एसआई विनित मलिक ने बताया कि फायरिंग होने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed