{"_id":"5a2ad6f54f1c1b6e468b9420","slug":"101512756981-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायिरंग करने वाले वन माफियाओं पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायिरंग करने वाले वन माफियाओं पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन माफिया के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
कैराना(शामली)। वन विभाग की भूमि से कब्जा मुक्त कराने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग के मामले में वन क्षेत्राधिकारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम मलकपुर में वन विभाग की भूमि से कब्जा मुक्त कराने गई थी। टीम ने भूमि को कब्जा मुक्त कराने के बाद जमीन की खाई खुदवा कर सीमाबंदी कर दी थी। इसी दौरान गांव गंदराऊ निवासी मुबारिक ने मौके पर पहुंचकर टीम के साथ गालीगलौज करते हुए फायरिंग कर दी थी। बाद में पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी फरार हो गया था। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार बालियान ने कोतवाली में आरोपी मुबारिक निवासी गंदराऊ के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने व वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, वन दरोगा सतपाल सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि गांव मलकपुर निवासी विजय पाल ने मलकपुर के जंगल में वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।