फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अपहरण की झूठी तहरीर पर पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

अपहरण की झूठी तहरीर पर पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Wed, 29 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
अपहरण की झूठी तहरीर पर पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
कैराना(शामली)। दो युवकों के अपहरण की झूठी तहरीर देने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जांच के बाद पता चला कि युवक कांधला क्षेत्र के गांव में अपनी पत्नी को लेने गया था। जहां युवक द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद कांधला पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था जबकि दूसरा आरोपी डर के कारण फरार हो गया था। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार को कैराना के नाहिद कॉलोनी निवासी शकील ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र आमिर खान सोनीपत में मजदूरी करता है। मंगलवार की रात आमिर अपने साथ तासिम के साथ सोनीपत से कैराना आ रहा था। जैसे ही दोनों कांधला बस अड्ड़े के पास पहुंचे तो आधा दर्जन युवकों ने दोनों का तमंचों के बल पर अपहरण कर लिया। दो युवकों के अपहरण की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गहनता के साथ जांच की तो अपहरण का मामला फर्जी निकला। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि आमिर खान की ससुराल कांधला क्षेत्र के गांव नाला में है। दोनों युवक रात में ही नाला गांव से आमिर की पत्नी को लेने गए थे। वहां पर पत्नी के साथ विवाद होने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। सूचना पर कांधला क्षेत्र की डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची तथा तासिम को हिरासत में ले लिया, जबकि आमिर खान मौके से फरार हो गया था। बाद में महिला ने कांधला थाने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। मामले में जांच के लिए कांधला थाने पर पहुंचने के बाद पुलिस ने झूठी सूचना देने के आरोप में आमिर के पिता को पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed